मरांडी: झारखंड CMO के इशारे पर राँची सिटी SP पर काफ़ी दबाव बनाया जा रहा कि ED के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में अभियुक्त बनाया जाये… हेमंत सोरेन जी ऐसे ख़ुराफ़ाती आईडिया आपको कौन देता है?

0

Ranchi: आज झारखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट के जरिए मरांडी ने कहा है की झारखंड CMO के इशारे पर राँची सिटी SP पर काफ़ी दबाव बनाया जा रहा ED के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में अभियुक्त बनाया जाये. मरांडी ने ट्वीट किया ”अति विश्वसनीय जानकारी के अनुसार झारखंड सीएमओ के इशारे पर पुलिस के कुछ आला अधिकारियों द्वारा राँची सिटी SP पर काफ़ी दबाव बनाया जा रहा है…दबाव बनाया जा रहा है कि किसी भी तरह कुछ दर्ज मामलों में ED के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में अभियुक्त बनाया जाये…यहाँ तक कि ये भी निर्देश दिये जा रहे है कि अगर पुलिस नाम डालने में असमर्थ है तो कम से कम केस में यह डाल दिया जाये कि “ED के अधिकारियो” द्वारा आदिवासी उत्पीड़न किया गया है…हेमंत सोरेन जी…पता नहीं ये सब बर्बादी का रास्ता वाला ख़ुराफ़ाती आईडिया आपको कौन सब देता है? गुजरे तीन सालों में आदिवासी उत्पीड़न का जितना दुरूपयोग आप करा चुके हैं, वही आपकी बर्बादी के लिये काफ़ी है। आगे और मुसीबत लेने का काम काहे कर रहे हैं? आपके काले साम्राज्य का अंत निकट आ चुका है…आपका नैतिक पतन तो पहले से ही हो चुका है, अब आख़िरी समय में कोई ऐसी गलती मत कीजिए जिससे कि पूरे देश में झारखंड की बदनामी हो और हमारे समाज की आने वाली पीढी यह सब जानकर आपके नाम पर थूके।ऐसे ग़लत काम में लगे अफ़सरों से भी हम अनुरोध करते हैं कि बुरा करने वालों का हाल देखकर सबक़ लें। खुद ग़लत काम कर अपना और अपने बाल-बच्चों का भविष्य ख़राब नहीं करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here