Israel-Hamas War : आखिर क्यों इज़राइल ने भारत से की 100,000 श्रमिकों की मांग? ,फिलिस्तीनियों को लेकर इज़राइल ने भारत से पहले से ही कर ली थी एक डील

0

Israel-Hamas War: इज़राइल ने फिलिस्तीनी श्रमिकों को रिप्लेस करने के लिए भारत से तुरंत 100,000 श्रमिकों की मांग की है , जिन्हें 7 अक्टूबर के भयानक आतंकवादी हमलों के बाद इज़राइल में काम करने की अनुमति नहीं है।इजरायल की कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनियों द्वारा सरकार से 100,000 भारतीय श्रमिकों की मांग की गई है, ताकि 90 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों को रिप्लेस किया जा सके।इजरायल बिल्डर्स एसोसिएशन के मुताबिक 90 हजार फिलिस्तीनी मजदूरों में 10 फीसदी गाजा और बाकी वेस्ट बैंक से हैं।बता दें कि मई में इज़राइल और भारत ने 42,000 भारतीय श्रमिकों को यहूदी राज्य में काम करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।इजरायल ने पहले ही भारत से श्रमिकों को बुलाने के लिए डील की थी। मई में इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन भारत की यात्रा पर आए थे। तब दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके मुताबिक इजरायल में 42,000 भारतीय श्रमिक जाएंगे, जिनमें से 34,000 कंस्ट्रक्शन फील्ड में काम करेंगे। इजरायल का कंस्ट्रक्शन बाजार भारतीयों के लिए नया होगा। इजरायल पहले से ही फिलिस्तीनी कर्मियों के बदले विदेशी श्रमिकों को लाना चाहता था।कथित तौर पर, 18000 से अधिक भारतीय इज़राइल में काम कर रहे थे जब आतंकवादी समूह हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को अपना आतंकवादी हमला शुरू किया था। 1000 से अधिक श्रमिकों की वापसी के बावजूद, अधिकांश भारतीय अभी भी इज़राइल में हैं।हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या भारत सरकार युद्ध में लगे देश में श्रमिकों को भेजने के इज़राइल के अनुरोध पर सहमत होगी या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here