रांची : धोनी के नाम पर बच्चा चोरी करने वाले बच्चा चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

0

रांची में रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर लिया था। राँची पुलिस द्वारा अरगोड़ा थाना क्षेत्र से डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण करने के मामले में बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के बदमाश भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की ओर से उन्हें एक मकान और 5000 रुपये नगद मिलेंगे यह कह कर लोगों को झांसा देते थे. और जब लोग झांसे में आ जाते तो उन्हें अपने बच्चे को लेकर किसी स्थान पर बुलाते और फिर मौका देख कर उनका बच्चा चोरी कर लेते थे. इस गिरोह ने पिछले महीने 22 अक्टूबर को एक डेढ़ वर्षीय बच्चे रुद्र राज को अगवा किया था. यह वारदात एक युवक और युवती ने अंजाम दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here