सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुए सीएम और कल्पना सोरेन

0
sudivya sonu

गिरिडीह :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के हरसिंगरायडीह स्थित ‘उत्सव उपवन’ आवास पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म (श्राद्ध) कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री और विधायक ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा मन मानने को नहीं है कि सोनू जी हमारे साथ नहीं हैं. वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि सोनू भैया का असमय निधन सभी के लिए गहरी व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के अलावा झारखंड सरकार के कई मंत्री (जैसे दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, हफीजुल हसन) और सत्ता व विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here