रांची: आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा ”हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2019 से 2024 के बीच ₹160 करोड़ की लागत से किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।ऑडिट रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भी चारा घोटाले की तरह विभिन्न कोषागार से अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है।राज्य सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराए, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके और जनता के पैसों से की गई यह लूट रोकी जा सके।”



