कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर,झारखंड ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम को स्वीकृति

0
hemant soren

रांची: आज झारखंड कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में झारखंड ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम को स्वीकृति दी गई।योजना का विस्तार राज्य के सभी पंचायतों में होगा, हर पंचायत में चार प्रशिक्षक होगें, हर साल 180 स्टूडेंट को प्रशिक्षण मिलेगा, स्टाइपेंड भी 10 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा।7380 प्रशिक्षुओं को चुना जाएगा। इसके आलावा झारखंड में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए सीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी के स्पेन एवं स्वीडन यात्रा की स्वीकृति दी गई।झारखंड अवर सेवा शिक्षा संवर्ग के पदाधिकारियों को पदोन्नति की स्वीकृति दी गई। झारखंड मूल्यवर्धित कर के तहत एविएशन टर्बाइन पर वैट 4% से बढ़ा कर 12% किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here