जमशेदपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी, भाजपा ने की SSP डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को निलंबित करने की मांग

0
congress bjp violence

जमशेदपुर। जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान आज कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच दोनों तरफ़ से ख़ूब पत्थरबाजी हुई।हिंसक झड़प में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों के सिर भी फटे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस घटना को कांग्रेस की हताशा, गुंडागर्दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति असहिष्णुता का प्रमाण बताया है। उनके अनुसार, घटना में 10 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।आदित्य साहू ने कहा कि आज जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनें JNU की बेटियों के लिए न्याय की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने और एक सीधा सवाल पूछने गई थीं—आरोपी सांसद बिमोल अकोइजाम पर कार्रवाई कब होगी?जब झूठ और बहानेबाजी से कांग्रेस सच्चाई का सामना करने में विफल हो गई, तब उसने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करवाकर अपनी हताशा उजागर कर दी।

आरोपी सांसद की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस यह समझ ले कि भाजपा के कार्यकर्ता न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं और न ही अन्याय के सामने चुप बैठने वाले हैं। हमारी बहनों के सम्मान और न्याय की लड़ाई को पत्थरों से दबाने की कोशिश करने वाले लोग यह जान लें कि भाजपा का संघर्ष ऐसी कायराना हरकतों से रुकने वाला नहीं है।हमारी लड़ाई अब और तेज होगी। जब तक आरोपी सांसद को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

दोषियों पर FIR और SSP को निलंबित करने की मांग

आदित्य साहू ने प्रशासन से मांग की कि पथराव और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए। साथ ही, उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालने में कथित विफलता को लेकर SSP डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को तत्काल निलंबित करने की मांग की।आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दोहराया कि पार्टी का संघर्ष न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here