मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: रिम्स परिसर में अवैध निर्माण,सख्त कार्रवाई करें

0
marandi

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा गया है।पत्र में बाबूलाल मरांडी ने न्यायालय के आदेश पर उसे तोड़े जाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिम्मेदार पदाधिकारीयों पर कार्यवाई की मांग की है।पत्र में RIMS की जमीन (DIG ग्राउंड) से जुड़े गंभीर अवैध कब्जा, फर्जी रजिस्ट्री, अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

पत्र में मुख्य बिंदु:

  • RIMS/DIG ग्राउंड की सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेज़ बनाकर बिक्री और अवैध अपार्टमेंट निर्माण किया गया।
  • रजिस्ट्रार, अंचल अधिकारी (CO), रांची नगर निगम और RERA की भूमिका संदिग्ध बताई गई।
  • हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सिस्टम की विफलता और भ्रष्टाचार उजागर।
  • आम नागरिकों ने भरोसे में आकर फ्लैट खरीदे, गलती जनता की नहीं, सिस्टम की बताई गई।
  • मांगें:
  1. जिम्मेदार अधिकारियों पर *FIR, *निलंबन और कड़ी कानूनी कार्रवाई।
  2. फ्लैट खरीदारों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए।
  3. वैकल्पिक आवास संभव न हो तो खरीद मूल्य सरकार वहन करे
  4. साथ ही यह सवाल उठाए गए कि रजिस्ट्री, म्यूटेशन और नक्शा पास कैसे हुआ और किसकी जिम्मेदारी है।

पत्र पूरे मामले को व्यवस्थित भ्रष्टाचार और सरकारी तंत्र की गंभीर चूक बताता है और त्वरित, सख्त कार्रवाई की मांग करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here