झारखंड के मंत्री ने देश में हुए चुनाव परिणाम से सीखने की दे डाली सलाह,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हटाने की मांग

0
radhakrishn kishore

झारखण्ड: श्री के. राजू, प्रभारी, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की शिकायत करते हुए झारखंड वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने की मांग कर दी है.कांग्रेस के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोशल मीडिया पर लिखा,”महाशय,झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के एक आँख में सुरमा और दूसरे में काजल चरितार्थ हो गया है। कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि बड़कागांव क्षेत्र के कांग्रेसी स्तंभ पूर्व मंत्री श्री योगेन्द्र साव का क्या दोष था जिन्हें तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया। दूसरी ओर श्रीमती रमा खलको जिन्होंने आपको और कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से कोसा उसे पार्टी ने चुनाव प्रबंध समिति का सदस्य बना दिया गया।”मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आगे लिखा,”सर, 81 सीट वाले झारखण्ड विधानसभा के लिए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कुल 314 सदस्यों की समिति कितना कारगर होगी ये समय बताएगा। देश में हुए चुनाव परिणाम से भी झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सीखने की आवश्यकता है। जंबो-जेट समिति की जगह यदि प्रदेश नेतृत्व के बारे में पार्टी कोई फैसला ले तो ही कांग्रेस संगठन के मजबूती की कल्पना की जा सकती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here