राहुल गाँधी सवाल किसी एक पार्टी का नहीं, सवाल भारत का है

0
rahul gandhi

नई दिल्ली: Rahul Gandhi ने हाल ही में एक तीखा राजनीतिक बयान देते हुए आरोप लगाया है कि असम और पश्चिम बंगाल में जनादेश की “चोरी” हुई है, जिसे उन्होंने भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया।अपने बयान में गांधी ने कहा कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के जो लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, बीजेपी के लिए भारतीय लोकतंत्र को ख़त्म करने के मिशन में एक बड़ा क़दम है.”गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम उनके “भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के मिशन” का हिस्सा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे तुच्छ राजनीति से ऊपर उठें और इस मुद्दे को राष्ट्रीय हित के रूप में देखें। राहुल गाँधी ने कहा ”सवाल किसी एक पार्टी का नहीं, सवाल भारत का है”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ़्ट को 2 सीटें मिली हैं. एक सीट पर अंतिम नतीजे जारी नहीं हुए हैं. जबकि एक सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होनी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here