रांची डीसी ने प्राइवेट स्कूल के प्राचार्यों को लिखा पत्र,मनमाने फीस पर लगेगी लगाम

0
Ranchi Dc
Ranchi Dc

रांची: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए रांची में प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गई है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने फीस कमिटी के गठन को लेकर प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। डीसी ने प्राचार्यों को विद्यालय स्तर पर फीस कमेटी एवं अभिभावक शिक्षक संघ का गठन करने के लिए कहा है।विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि फीस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।कमेटी में स्कूल के प्राचार्य, विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत तीन शिक्षक और अभिभावक शिक्षक संघ द्वारा नामित 4 अभिभावक सदस्य होंगे। विद्यालयों को एक हफ्ते के अंदर कमेटी का गठन कर इसकी जानकारी डीसी कार्यालय को देने को कहा गया है। फीस को लेकर कमेटी गठन के लिए इससे पहले स्कूली शिक्षा शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखा था। जिसमें स्कूल के स्तर पर फीस कमेटी गठन कर इसकी रिपोर्ट विभाग को देने का निर्देश दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here