Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा विधायक जयराम महतो की 5 दिनों के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद JLKM ने यह कड़ा रुख अपनाया है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की केंद्रीय नेत्री बेबी महतो ने चेतावनी दी है कि यदि डुमरी विधायक जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया या उनकी विधायकी को प्रभावित करने वाली कोई भी कार्रवाई हुई, तो पार्टी राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करेगी।बेबी महतो ने वायरल ऑडियो विवाद पर पुलिस प्रशासन को घेरते हुए कहा कि केवल कटा-छँटा हिस्सा वायरल किया गया है। उन्होंने पूरे 11 मिनट का मूल ऑडियो और उस समय के संबंधित CCTV फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग उठाई है।
प्रेस वार्ता के दौरान JLKM नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए बेबी महतो ने कहा, “पुलिस करे तो रासलीला, जनता करे तो कैरेक्टर ढीला.” उनका आरोप था कि आम लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई जाती है, लेकिन पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती. पार्टी नेताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह भी कहा, “क्या तनख्वाह से पेट नहीं भरता, जो रिश्वत की जरूरत पड़ रही है?” हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक दस्तावेज या जांच रिपोर्ट पेश नहीं की गई.




