रामनवमी पर रांची पुलिस ने की अपील,अप्रिय घटना के लिए जारी किया फोन नंबर

0
Ranchi SSP

रामनवमी पर रांची पुलिस ने सभी राँची वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी जिलावासियों से अपील है कि इस वर्ष रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं एवं सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखें।जुलूस का संचलन निर्धारित रूट/मार्ग से ही करें। किसी भी परिस्थिति में जुलूस के रूट में परिवर्तन न करें।किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपतिजनक एवं भड़काऊ गाने का प्रयोग ना करें।रांची पुलिस द्वारा तथ्यहीन, भ्रामक, गलत सूचना/फोटो/विड़ियो एवं धर्म, पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मिडिया पर शेयर करने वाले के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाले भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें साथ ही किसी प्रकार के तथ्यहीन अफ़वाह पर भी ध्यान ना दें।आप सभी से यह अनुरोध है कि किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना अपने नजदीकी थाना/हमारे कन्ट्रोल रूम का मोबाईल न0-8987790664, 9798300836 पर दें अथवा 112 पर कॉल करें। राँची पुलिस के टविटर (x) अकाउंट @ranchipolice एवं फेसबुक पेज ranchipolice पर भी सूचना साझा कर सकते हैं।सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गुप्त रखी जायेगी।आप सभी राँची वासियों से अपील है कि समाज में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए राँची पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here