रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश है कि दहशतगर्तों पर कड़ी नजर रखी जाए। परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर व्यवधान ना हो यह सुनिश्चित कराएं।मुख्यमंत्री ने रामनवमी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।आज सीएम सोरेन ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने हेतु जैसे कई निर्देश दिए।



