सीएम हेमंत सोरेन ने देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी को पत्र लिखकर आदिवासी समाज की भावना और झारखंड राज्य की आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए जनगणना के द्वितीय चरण में आदिवासी/सरना धर्म (साथ ही अन्य सदृश्य धार्मिक व्यवस्था) के लिए अलग कोड निर्धारित करने का अनुरोध किया है, ताकि समाज की विशिष्ट पहचान सुरक्षित एवं सम्मानित रह सके।








