0

दुनिया मे मॉल संस्कृति की शुरुवात बिहार झारखंड से हुई? 

रांची। आप यह जानकार गर्व कर सकते हैं कि देश और दुनिया में सबसे पहले मॉल बिहार और झारखंड में ही बना। जी हाँ,जब विश्व में मॉल संस्कृति के नामों निशान न थे, 1960, 70 के दशक में किसी के दिमाग मे भी नहीं था तब बिहार में दो-दो Mall मौजूद थे और खूब अच्छा बिज़नेस कर रहे थे। एक पटना गाँधी मैदान के पूर्वी छोर पर “अपना बाजार” और दूसरा राँची में प्रसिद्ध फिरायालाल चौक पर स्थित फिरायालाल की दो तल्ला बड़ी दुकान। इन दोनों दुकानों में लगभग सभी रोजमर्रा के जरुरत के समान मिल जाया करते थे। यह अपने आप मे हैरानी से कम नहीं कि जब दुनिया मे मॉल संस्कृति के बारे मे कोई सोचा भी नहीं था, तब बिहार और झारखंड मे काफी पहले इसकी शुरुवात हो गई थी। तो क्या मॉल संस्कृति बिहार झारखंड की ही तो कॉपी नहीं है। यह शोध का सवाल है।