नागपुर में हाईवे फैशन शो के सीजन 8 का हुआ सफल ऑडिशन

0

नागपुर में हाईवे फैशन शो के सीजन 8 का हुआ सफल ऑडिशन

रांचीः जिम्मी माॅडल्स ग्रुप के तत्वावधान में द हाइवे फैशन वीक सीजन 8 के आयोजन को लेकर द हाइवे फैशन वीक की टीम दिन रात तैयारी कर रहे है। इस बार फैशन शो में देश-विदेश के माॅडल्स और डिजाइनर भाग लेंगे। देश-विदेश के नामी गिरामी माॅडल्स ने शो में शामिल होने की सहमति दे दी है। शो में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न शहरों में ऑडिशन लिया जा रहा है। जबकि डिजाइनरों का पंजीकरण किया जा रहा है। शो में नये और उभरते डिजाइनरों के नये डिजाइन के कपडों को देखने का मौका मिलेगा। बीते गुरुवार 5 अगस्त 2021 को नागपुर मेें माॅडल्स का ऑडिशन लिया गया। नागपुर में आयोजित ऑडिशन में माॅडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। इसके अलावा पटना, दिल्ली, नोयडा आदि शहरों में ऑडिशन हो चुका है।

 

 

आयोजक जिम्मी गुप्ता ने बताया कि द हाइवे फैशन वीक के सात सीजन के सफल आयोजन के बाद सीजन 8 की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कोरोना काल और सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों के अनुसार इस बार फैशन शो को ओपन मंच पर कराया जायेगा, ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे। हाइवे थीम पर आधारित इस शो में मंच को हाइवे का रूप दिया जायेगा, जिस पर माॅडल्स अपना जलवा बिखरेंगे। देश विदेश के माॅडल्स रैम्प पर उतरेंगे। हर बार की तरह इस बार भी शो को नया रंग रूप दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि द हाइवे फैशन शो के के सात सफल आयोजन हो चुका है और हाईवे फैशन शो झारखण्ड की राजधानी रांची से होते हुए बड़े बड़े मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली और नोयडा में भी इसके सीजन करवाये जा चुके है , राँची के इस ब्रांडेड शो ने राँची का नाम पूरे भारत मे फैलाया है जो कि रंचिवासियो के लिए गर्व की बात है , आने वाले दिनों में इस शो को भारत के बाहर भी करवाने की तैयारी चल रही है ,इस शो में भाग ले चुके कई माॅडल्स और डिजाइनरों को बेहतर प्लेटफाॅर्म मिल चुका है। कई डिजाइनर देश विदेश में नये नये डिजाइन बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, कई माॅडल्स फैशन की दुनिया में काम कर रहे है। इसके अलावा कई माॅडल्स म्यूजिक एलबम, फिल्म, वेबसीरिज, सीरियल आदि में काम कर रहे है। जल्द ही नागपुर में फिर से दूसरा ऑडिशन भी लिया जाएगा इसके बाद क्रमशः कोलकाता और राँची में मॉडल्स का ऑडिशन भी लिया जाएगा , सीजन 8 पिछले 7 सीजन से भी कई गुणा भव्य कराने की तैयारी चल रही है , इस सीजन का ग्रैंड फिनाले राजधानी रांची में होगा जिसकी तिथि की घोषणा सभी जगहों से ऑडिशन लेने के बाद जल्द ही कि जाएगी