
RANCHI:-विद्यर्थियों को अब BSc Nursing कोर्स में एडमिशन को लेकर एक बड़ी खबर है. अब बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिये उन्हें नीट 2021 परीक्षा में बैठना होगा. दरअसल, BSc. नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिये NEET स्कोर को अनिवार्य बना दिया गया है. यानी अब इस कोर्स में नीट स्कोर के आधार पर ही दाखिला प्राप्त होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स और BSc नर्सिंग में दाखिले के आवेदन आमंत्रित किए हैं.
आवेदन करने की आखिरी तारीख को 10 अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया गया है. उम्मीदवार 10 अगस्त को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिये परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को होगा.BSc नर्सिंग में एडमिशन के लिये उम्मीदवार की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए. उम्मीदवार ने 12 वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश विषय के साथ पास की हो. PCB में कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स हों. जिन छात्रों ने राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन स्कूल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल NIOS* से साइंस व इंग्लिश के साथ 12वीं पास की है, वह भी BSc नर्सिंग में एडमिशन के लिये योग्य माने जाएंगे. पीसीबी में 40 फीसदी अंक लाने वाले SC, ST या OBC उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे.
Note: अंग्रेजी भाषा अनिवार्य विषय होगा।



