दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का हाथ थामा .बता दे की अरविंद सिंह लवली ने 28 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा का दामन थामने के बाद लवली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का शुक्रिया करना चाहता हूं पार्टी ने उस वक्त हमारा साथ दिया जब हमें सहारा की बहुत जरुरी थी .अरविंदर सिंह लवली के अलावा कांग्रेस के कुछ और नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक के नाम शामिल हैं।




