आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित बुढीगोड़ा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में सीएम चम्पई सोरेन शामिल हुए। सीएम ने कहा तपती गर्मी एवं चिलचिलाती धूप के बावजूद यहां की जनता में जो उत्साह दिख रहा है, उस से यह स्पष्ट है कि हम सिंहभूम के साथ-साथ प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं।झारखंड गठन के दो दशकों बाद, जब हमारी सरकार आई, तो हमने यहां के आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए योजनाओं को लागू करने का काम किया।राज्य की सामाजिक परिस्थिति को देखते हुये हम ने हर जरूरतमंद परिवार को पेंशन, राशन, कपड़े एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया। जब केंद्र सरकार ने पीएम आवास देने से इंकार किया, तो हम लोग अबुआ आवास लेकर आए, जिसमें 2 लाख परिवारों को आवास दिया जा चुका है, जबकि 20 लाख परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान देने की प्रक्रिया जारी है।आप ने देखा होगा कि हमारे स्थानीय मुद्दों (जैसे 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति, ओबीसी आरक्षण एवं सरना/ आदिवासी धर्म कोड आदि) को भाजपा के इशारे पर राजभवन द्वारा रोक दिया जाता है, लेकिन झारखंड के सांसद खामोश रह जाते हैं। अतः इस बार, एक ऐसा सांसद चुनिये, जो झारखंड के मुद्दों एवं हमारी मांगों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रख सके। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनता से अनुरोध है कि वे तीर-कमान के सामने का बटन दबा कर श्रीमती जोबा माझी को अपना प्रतिनिधि चुनें।




