लोहरदगा: गोपी कुंवर-लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा जंगल मोहल्ले के समीप आटा चक्की ब्लास्ट होने से एक युवक की मौ*त हो गयी, 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. मंगलवार को लोहरदगा जिले के सेन्हा जंगल मोहल्ला निवासी महबूब अंसारी का 21 वर्षीय पुत्र असफाक अंसारी घर पर गेहूं पिसाई कर रहा था. उसी दौरान चक्की ब्लास्ट से आटा चक्की चला रहा असफाक अंसारी घायल हो गया. हादसे के समय 6 वर्षीय तंजील अंसारी और 3 वर्षीय साकिब अंसारी वहीं पर खड़े थे जो कि घायल हो गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर किया गया. हालाँकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी, वहीं दोनों बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.




