मंत्री चंपई सोरेन ने आज 6 अगस्त को दिव्यांगजनों के लिए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की तैयारी कर रही है .आज रांची स्टेशन रोड स्तित बीएनआर होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चम्पाई सोरेन ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया.आप को बता दे की दिव्यांगजनों के लिए जो विश्वविद्यालय रांची में खुलने जा रहा यह विश्वविद्यालय ना सिर्फ झारखंड,रांची के लिए होगी बल्कि अन्य राज्यों के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी यह विश्वविद्यालय खुल रही है. दिव्यांगजनों के लिए उच्च शिक्षा एवं बेहतर भविष्य यह विश्वविद्यालय खोला जा रहा है.इस विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक संसाधन, सुविधाएं, प्रशिक्षित संकाय व सहायक कर्मचारी, विशिष्ट एवं रोजगार उन्मुखी शैक्षणिक पाठ्यक्रम, तथा कैरियर गाइडलाइन और प्लेसमेंट की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।इस कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव ,प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राचार्य एवं अधिकारी उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री चंपई ने कहा कि दिव्यांग देख नहीं सकता, सुन नहीं सकता पर उनके विचार सबसे ऊपर है .




