खूंटी के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद यौन उत्पीड़न करने के आरोप में लिए गए हिरासत में

0

झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद पर शराब पिलाकर हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पुलिस ने पूछताछ के लिए एसडीएम को हिरासत में ले लिया है.खूंटी के सीजेएम की अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है.बता दें कि वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं.एसडीएम सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. सैयद रियाज अहमद 21 जुलाई 2021 को खूंटी एसडीएम के पदभार ग्रहण किया था.रियाज अहमद मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते दो जुलाई की है. महिला डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिये आयी थी. इसी दौरान रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया था. पार्टी के बहाने एसडीएम ने महिला के साथ अश्लील बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और महिला थाना में शिकायत की. इस मामले में 376D, 376A, 323, 504, 506, आईपीसी 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगी है. एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here