झारखंड में कड़ाके की ठंड,6 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’

0
winter


झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में खूंटी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित है।कोहरे को लेकर राहत जरूर मिली है। कल तक जहां राज्य के 13 जिलों में कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी था, वहीं आज यह संख्या घटकर 6 रह गई है.गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी रहेगा.इन जिलों में घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना है।राजधानी रांची में हल्की राहत मिली है। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर 8.8, लातेहार 8.3 और पाकुड़ 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी भी ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here