संजय सेठ: रांची में खुला रक्षा संपदा उप कार्यालय, झारखंड की जनता को क्षेत्रीय सुविधा मिल सकेगी

0
sanjay seth

रांची: रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होने वाले रक्षा संपदा उप कार्यालय, रांची का उद्घाटन आज राज्यपाल संतोष गंगवार के द्वारा किया गया। सांसद संजय सेठ ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा यहां की जनता को दी गई बड़ी सौगात है। झारखंड में Defence Land Administration से जुड़े प्रशासनिक व अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है। इस कार्यालय के खुलने से झारखंड की जनता को क्षेत्रीय सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी। संजय सेठ ने कहा, रांची में खुला रक्षा संपदा उप कार्यालय Defence Estates Office, Danapur Circle, (Patna) के अधीन कार्य करेगा। आज से पहले झारखंड से जुड़े रक्षा संपदा से संबंधित मामलों का निपटारा पटना से किया जाता था। अत्यधिक दूरी और बेहतर coordination नहीं हो पाने के कारण प्रक्रियाएँ जटिल होती थी। लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर झारखंड का कार्यालय होने से faster and effective decision-making संभव हो सकेगा। विकेंद्रीकरण, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता पर मोदी सरकार स्पष्ट फोकस है। रांची में इस कार्यालय का खुलना टेक्नोलॉजी आधारित जवाबदेह और परिणाम-उन्मुख शासन व्यवस्था का उदाहरण है। यह कार्यालय Good Governance एवं Ease of Governance को सुदृढ़ करने की हमारी प्रतिबद्धता का भी परिणाम है।

इस अवसर पर रक्षा संपदा महानिदेशक श्रीमती शोभा गुप्ता, रक्षा संपदा मध्य कमान की प्रधान निदेशक श्रीमती भावना सिंह, रक्षा संपदा मध्य कमान के निदेशक एन०वी० सत्यनारायण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here