राजा सोमा मुंडा की ह*त्या के विरोध में खूँटी, रांची समेत कई जिलों में दिखा झारखण्ड बंद का असर

0
Soma Munda

झारखण्ड:आदिवासी नेता व पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद बुलाया, जिसका खूँटी, रांची, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में व्यापक असर दिखा। दलादली चौक, कुचाई बाजार और पतरातु–रांची घाटी मार्ग सहित कई जगहों पर सड़क जाम से यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की। आवश्यक सेवाएं जैसे स्कूल, अस्पताल और दवा दुकानें चालू रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here