रांची, झारखंड :स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने ज्यूरिख में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर WEF 2026 से जुड़ी बैठकों और अवसरों की जानकारी दी। झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार राज्य का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल दावोस में WEF की वार्षिक बैठक में हिस्सा ले रहा है।’प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ थीम के तहत झारखंड माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी में निवेश संभावनाएं वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा। यह दौरा राज्य की आर्थिक क्षमता और दीर्घकालिक हरित विकास विज़न को मजबूत करने का अहम अवसर के रूप में देखा जा रहा है।




