खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,PLFI के चार सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0

खूंटी : एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेगड़े जंगल एवं आसपास के इलाके से उग्रवादी संगठन PLFI के चार सक्रिय सदस्य को एक 7.65 mm का लोडेड पिस्टल,एक.315 का लोडेड देशी कट्टा,13 राउंड जिंदा गोली एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार चार सक्रिय सदस्य के नाम प्रशांत कुमार उर्फ डबलू, बाहन गोप उर्फ नंद कुमार महतो और निकेश गोप उर्फ मिथिलेश गोप हैं। इनमें प्रशांत कुमार उर्फ डबलू को दिनेश गोप की गिरफ्तारी के कुछ दिन पहले ही इलाके में संगठन के कमांडर के तौर पर नियुक्त किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here