पहलवानों के विरोध के समर्थन में आयोजित खाप पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा सरकार के पास 9 जून तक समय है, सरकार जैसे भी बातचीत करना चाहते हैं वो वैसे कर लें। बच्चे (पहलवान) बहुत दुखी हैं उनको धमकियां मिल रही हैं। हमारी पहली प्राथमिकता है कि सरकार उन पर (पहलवान) दर्ज मामले को वापस लें और बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी करें अन्यथा हम आंदोलन करेंगे। मामले को बातचीत से समाधान करें और उनकी (बृजभूषण शरण सिंह) गिरफ्तारी हो अन्यथा हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और पूरे देश में पंचायत करेंगे।



