पुलिस रिमांड पर रहते हुए कुख्यात गैंगस्टर अमन साव उर्फ़ अमन साहू ने खुलासा किया है की रांची में रहने वाले भाजपा नेता रमेश सिंह और लीलेश्वर महतो गैंगस्टर अमन के सहयोगी हैं. खुलासे में यह भी बताया है की रांची के रातू रोड के रहने वाले भाजपा नेता रमेश सिंह बिल्डर का काम करते हैं. रमेश सिंह यह कहने पर ही उनके पार्टनर स्वर्गीय अभय सिंह के दफ्तर पर सुजीत सिन्हा ने अपने गुर्गों से फायरिंग करवाई थी। बालूमाथ पुलिस को अमन ने आगे बताया की रमेश सिंह का अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. जिसके बाद रमेश सिंह ने सुजीत सिन्हा के जरिए अभय सिंह को धमकी दिलवाई थी.अपने बयान में अमन ने यह भी बताया की अमन साव और सुजीत सिन्हा दोनों पूर्व में एक ही गिरोह में थे, बाद में दोनों अलग-अलग हो गए. अमन ने तो यह भी बताया है कि सुजीत सिन्हा के कहने पर ही अभय सिंह के दफ्तर पर फायरिंग की गई थी.वहीँ दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश सिंह और रांची जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष लीलेश्वर महतो ने अमन साव और सुजीत सिन्हा से सम्बंध होने से साफ मना कर दिया है और अमन साव के बयान को झूठा करार दिया है।



