डोरंडा में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, लगवाये गये जय श्री राम के नारे

0

TNM’ झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थानाक्षेत्र में तीन कश्मीरी युवकों के साथ स्थानीय लोगों ने हथियार के बल पर मारपीट की. इस दौरान कश्मीरी युवकों से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारा लगवाये गये. साथ ही उन्हें शहर छोड़ने की धमकी भी दी गई. पीड़ित युवकों ने इस सिलसिले में डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. पीड़ित कश्मीरी युवक 20 वर्ष से रांची के डोरंडा इलाके में किराए के मकान में रहकर ऊनी कपड़े बेचते आ रह हैं. पीड़ितों की माने तो उन्हें एक सप्ताह से शहर छोड़ने की धमकी दी जा रही थी. बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद और वसीम अहमद डोरंडा के हाथीखाना इलाके में रह रहे हैं. बिलाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग उन्हें हर रोज धमकी दे रहे हैं. यहां तक कि उनके साथ मारपीट भी की जा रही थी.बिलाल और शब्बीर ने बताया कि गुरुवार को सोनू नामक स्थानीय युवक ने हथियार के बल पर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद और जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया. उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, बावजूद इसके उनके साथ मारपीट की गई. मारपीट के बचे हंगामे पर दूसरे स्थानीय लोग वहां पहुंचे और कश्मीरी युवकों को बचाया. पीड़ितों ने बताया कि उन्हें दीपावली तक शहर छोड़ने की धमकी पूर्व में भी दी गई थी. THE NEWS MIRCHI