झामुमो के राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में कल्पना सोरेन ने किया संबोधित

0
Kalpana Soren

आज राजमहल लोकसभा में विभिन्न क्षेत्रों में झामुमो से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हुई।कल्पना सोरेन ने कहा झारखण्ड के मान-सम्मान और स्वाभिमान-तीर धनुष, आदरणीय दिशोम गुरुजी और हेमन्त जी के प्रति पूरे संथाल परगना में अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व है। वीर क्रांतिकारियों के खून-पसीने से सिंचित इस धरती ने हमेशा शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी है। आज फिर हूल-उलगुलान के आह्वाहन के साथ केंद्र में बैठी तानाशाही बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम झारखण्ड की जनता कर रही है। हेमन्त जी को साजिशन जेल में डालने वाली बीजेपी के खिलाफ लोगों में भयंकर रोष है। यह चुनाव जनता लड़ रही है बीजेपी के खिलाफ। हेमन्त जी का कसूर क्या था? जिस जमीन के साथ उनका नाम जोड़ा गया, उससे उनका कोई लेना देना ही नहीं था। हेमन्त जी का कसूर यह था कि वह राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया, 1932 खतियान स्थानीय नीति, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड, आदि की मांग कर रहे थे, लाखों लोगों को आवास, पेंशन, राशन दे रहे थे, यही बीजेपी के लिए डर का कारण था।बीजेपी नहीं चाहती थी कि झारखण्ड और झारखण्डवासी आगे बढ़ें इसलिए चुनाव से ठीक पहले उन्होंने हेमन्त जी को जेल में डाल दिया है। इस तानाशाही सरकार को मिलकर सबक सिखाना है। हेमन्त जी की जेल की चाबी आप सभी के पास है। आपसे आग्रह है 1 जून के दिन 4 नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर आपके चहेते बेटे और भाई हेमन्त जी को जेल से मुक्त कराने और अपने हक-अधिकार के लिए विजय हांसदा जी को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करें। हम INDIA वाले दिल्ली आ रहे हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here