पश्चिम बंगाल में रविवार (26 मई) को आए रेमल तूफान का असर अब नॉर्थ-ईस्ट में दिखने लगा है। मिजोरम में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार सुबह 6 बजे आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई। इसमें 17 लोगों की मौ*त हुई है। इनमें 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की शामिल है। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने बताया कि अब तक 17 श*व निकाले गए हैं। इनमें में 8 स्थानीय लोगों के हैं, जबकि 4 दूसरे राज्यों के हैं। बाकी श*वों की पहचान की जा रही है। लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।लगातार बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं।ये रेमल तूफान के कारन कई और लोगो का भी मरने की खबर आ रही है.लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है।इसी बीच मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।




