जैसा की पता है लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1जून को होना है। इसमें झारखंड के गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर वोटिंग होगी।गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे को मैदान में उतारा गया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने यहां से प्रदीप यादव को चुनाव पर उतारा है। ऐसे में सभी दलों के नेता प्रचार में अपनी जान झोंक दी है।इसी कड़ी में आज भोजपुरी सुपरस्टार और मोहनपुर से सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे गोड्डा में सांसद निशिकांत दुबे के लिए रोड शो करने जा रहे हैं।




