रांची : झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की पीठ के समक्ष हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट ने ED को 10 जून के पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।मामले में अगली सुनवाई की तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।बता दें कि कोर्ट के सामने हेमंत सोरेन ने दलील रखी कि उनके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कोई अपराध नहीं बनता है क्योंकि बार्गेन इलाके में 8.5 एकड़ जमीन के किसी भी दस्तावेज में उनका नाम नहीं है।




