रांची में पिछले 25 सालों से पत्रकारिता कर रहे राणा गौतम को चौथे स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ है. पिछले एक महीने से वह मुंबई के TMH अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं. सभी तरह के जांच करने के बाद डॉक्टर ने तुरंत एक ऑपरेशन करने की बात कही है. जिसमें करीब 2 लाख रुपये खर्च होना है। पत्रकार राणा के साथ मुंबई में उनकी पत्नी राधिका कुमारी हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार राणा गौतम को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। राणा गौतम भैया कैंसर के चौथे स्टेज से लड़ने के लिए सब उनके इलाज के लिए पैसे इकट्ठा करने में लगे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया में जब आर्थिक सहयोग की अपील की गई तो सब ने भी दिल खोलकर मदद की थी। लोगों की मदद से 1.5 लाख रुपये आ चुके थे। पत्रकार राणा का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री को शुक्रिया कहा है मुख्यमंत्री द्वारा खुद से संज्ञान लेते हुए राणा गौतम को इस घोर संकट में बड़ी मदद करने पर पत्रकार ने कहा हम सभी आपकी इस संवेदनशीलता के कायल हैं। पत्रकार ने ट्वीट किया ”आभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी। हम सभी आपकी इस संवेदनशीलता के कायल हैं। क्योंकि, सच यह है कि कैंसर के इलाज में खर्च का मतलब सिर्फ़ अस्पताल का खर्च नहीं होता, बहुतेरे खर्च और भी हैं। यह बात एक संवेदनशील इंसान ही समझ सकता है। शुक्रिया मुख्यमंत्री जी।”



