रांची :मई 2023 में 3469 हाईस्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था।सोमवार को पुनः हाईस्कूल में नियुक्ति के लिए चयनित 827 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। सोमवार को मोरहाबादी मैदान में दोपहर 1:00 बजे से शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह राज्य के हाइस्कूल में नियुक्ति के लिए चयनित 827 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के 100 शिक्षकों,रांची के आठ शिक्षकों,खुंटी के पांच शिक्षकों, लोहरदगा के पांच शिक्षकों,बोकारो के 06,दुमका के 52,गुमला के 13,चतरा के 61,गोड्डा के 39 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए “जे गुरुजी ऐप’ बनाया गया है. इस ऐप को सीएम सोमवार को लांच करेंगे। ऐप पर कक्षा एक से 12वीं तक की सभी किताबें भी उपलब्ध रहेंगी. ऐप के जरिए विद्यार्थी जब चाहे, ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं. ऐप में प्रत्येक अध्याय के अनुरूप प्रश्न भी दिये गये हैं, जिन्हें विद्यार्थी ऑनलाइन हल कर सकते हैं. किसी प्रश्न का उत्तर गलत होने पर उसके सही उत्तर की जानकारी भी दी जायेगी. ऑनलाइन कक्षा के वीडियो के माध्यम से प्रश्न के उत्तर को समझ सकते है.स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तैयार कराये गये लगभग 2700 ऑनलाइन वीडियो के साथ-साथ एनसीआरटी द्वारा तैयार कराये गये कक्षा संचालन का वीडियो भी ऐप पर उपलब्ध रहेगा. ऐप पर विद्यार्थी की पढ़ाई के अनुरूप उन्हें राज्य स्तर पर रैंक भी दिया जायेगा.



