झारखंड: मंत्री रामदास सोरेन को 2 अगस्त 2025 को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन का हालचाल जाना।उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना। वहीं झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी ने एक्स पर झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का हैल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि ”उनके ईलाज में लगी चिकित्सकों की टीमों के संयोजक डॉ. के एन सिंह जी ने आज यह जानकारी दी कि पिछली बैठक के बाद जो टेस्ट किए गए थे उनकी रिपोर्ट आ गई हैं उसके हिसाब से मस्तिष्क में हुए रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है लेकिन स्थिर है। शरीर के अन्य सारे Vital Parameter सामान्य है। फ़िलहाल लाईफ सपोर्ट जारी रखने का निर्णय लिया गया है। डॉक्टरों की टीमें पल पल उनके सेहत की मॉनिटरिंग कर रही है।प्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना कि उन्हें जल्द स्वस्थ करें।”




