सरायकेला-खरसावां: आदित्य साहू की उपस्थिति में डीसी-एसपी कार्यालय का किया गया घेराव

0
aditya sahu

सरायकेला-खरसावां: झारखंड भाजपा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ 8 सितम्बर से राज्यव्यापी आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आज 9 सितंबर को पलामू, बोकारो, कोडरमा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और पाकुड़ सहित कुल 6 जिलों में ही डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया गया. सरायकेला-खरसावां में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने JSSC-JPSC परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तुरंत वापस लेने की पुरजोर मांग की है। आज भाजपा ने सरायकेला-खरसावां में उपायुक्त कार्यालय का जोरदार घेराव किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय , प्रदेश मंत्री अमित कुमार, मेयर संजय सरदार सहित जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here