झामुमो:फटाफट एक पत्र लिखिए और राज्यपाल महोदय के यहाँ कड़क चाय पीने पहुँच जाइए

0
marandi

रांची : भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि,झारखंड में जहां भी हाथ डालिए, वहीं एक नया घोटाला उजागर हो रहा है। जनता त्राहिमाम कर रही है, जबकि हेमन्त सरकार पर राज्य को खोखला करने में लगी हुई है। प्रत्यक्ष रूप से पत्थर, कोयला, बालू, लौह अयस्क की लूट तो दिखाई दे रही है, लेकिन परोक्ष रूप से भी लूट जारी है।रांची में पशुपालन विभाग के दो कर्मचारियों द्वारा करीब ₹2.94 करोड़ की अवैध निकासी किए जाने का खुलासा हुआ है। इसी प्रकार बोकारो, हजारीबाग और अन्य जिलों में भी कोषागार से करोड़ों की अवैध निकासी हुई है। यह खेल कई वर्षो से अनवरत चलता आ रहा है।उच्चाधिकारियों की संलिप्तता के बगैर इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए मरांडी ने एक्स पर कहा है कि सभी विभागों का व्यापक ऑडिट कराया जाए तथा कोषागार से हुई निकासी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित करें।

बाबूलाल मरांडी के इस पोस्ट पर झामुमो ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा, ”वैरी गुड।अब चलिए फटाफट एक पत्र लिखिए और राज्यपाल महोदय के यहाँ कड़क चाय पीने पहुँच जाइए।आज का चाय का बहाना मिलने पर आपको बधाई.वैसे आपके ज्ञान के लिए बता दें की ये सारे लूट आपके भाजपा के अत्यंत प्रिय रघुबर जी के समय के हैं। हम आपके इन सभी घटलों का पर्दाफाश भी करेंगे और दोषियों को बिना बेल – जेल में भी पहुँचाएँगे।आप चाय पीने पर ध्यान बराबर बनायें रखें.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here