इरफ़ान अंसारी: पूरी जदयू को समाप्त कर दिया,उनका पॉलिटिकल मर्डर कर दिया-मानना पड़ेगा, दोस्त

0
irfan ansari

Ranchi : झारखण्ड सरकार के मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं.साथ कहा है कि सम्राट चौधरी ने पूरी जदयू को समाप्त कर दिया। उनका पॉलिटिकल मर्डर कर दिया है.उन्होंने कहा,मेरे साथी मित्र सम्राट चौधरी जी को मुख्यमंत्री बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई।प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, या फिर चाहे जैसे भी आपको बिहार की सेवा करने का अवसर मिला है, आप ईमानदारी से, जात-पात, नफरत, द्वेष और दुर्भावनाओं से ऊपर उठकर जनता की सेवा करेंगे—ऐसी आशा और विश्वास है।जिस नीतीश कुमार को पूरा बिहार 20 साल से नहीं हिला पाया, आपने एक चुटकी में बिहार के जनादेश को ठेंगा दिखाते हुए और अपनी पगड़ी खोलते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और पूरी जदयू को समाप्त कर दिया। उनका पॉलिटिकल मर्डर कर दिया—मानना पड़ेगा, दोस्त। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।मुख्यमंत्री बनने पर एक बार फिर से ढेर सारी बधाई। किसी मोड़ पर हम जरूर मिलेंगे, दोस्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here