झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

0
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सदर अस्पताल में जाकर कोरोना का टीका लगवाया है. पहले डोज लेने के बाद राज्यपाल 1 महीने के अंतराल पर वैक्सीन का दूसरा डोज भी लेंगी.

आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 1 मार्च से भारत सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाने का अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाने के बाद अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, पमोद सावंत, हेमा मालिनी जैसे कई हस्तियों ने कोरोना का टीका लगवा चुके हैं.