झारखण्ड प्रवासी मजदूरों के लिए झारखंड सरकार ने लिए अहम फैसले
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस वैश्विक महामारी के दौरान जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए पूर्ण रूप से सरकारी कोविड अस्पताल तैयार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोडरमा में कोविड सरकारी अस्पताल में 250 बेड और 20 ऑक्सीजन पाइपलाइन युक्त बेड का ऑनलाइन उद्घाटन किया.
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासी मजदूरों के लिए फैसला लिया है. प्रवासी मजदूरों के राज्य में आते ही कोरोना जांच किया जाएगा. जो मजदूर नेगेटिव होंगे उन्हें आइसोलेशन में 7 दिनों तक रखा जाएगा. राज्य सरकार ने इसके लिए सभी DC को निर्देश दिया है.
कई राज्यों में हुए लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर तेजी से वापस आ रहे है. सीएम हेमंत सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का विस्तार न हो, इसलिए ये फैसला लिया है. राज्यवासियों की सुरक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील है. प्रवासी श्रमिक बंधु साथ दें, जांच कराएं कोरोना को हराएं. हारेगा कोरोना तो जीतेगा



