झारखण्ड : दहेज़ के मामले ने ली फिर एक बेकसूर की जान समाज फिर से शर्मशार।

0

झारखण्ड : दहेज़ के मामले ने ली फिर एक बेकसूर की जान समाज फिर से शर्मशार।

गिरीडीह (आजाद अहमद). सरिया प्रखंड के अंतर्गत मोकामो स्थित निवासी मोहम्मद अब्दुल अंसारी की बेटी शाहिदा खातून (30) की दहेज हत्या की खबर ने एक बार समाज को फिर शर्मशार किया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लालच में ससुराल वालों ने ज़हर देकर शाहिदा की हत्या कर दी.

मोकामो के कर्तवाटांड़ में रहने वाले मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 13 वर्ष पूर्व शमीम अंसारी पिता लतीफ मियां से हुई थी. दहेज के लिए मानसिक दबाव के साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती थी और शाहिदा को मायके आने नहीं दिया जाता था. वहीं, लोगों का कहना है कि मृतका के पति शमीम अंसारी की यह दूसरी शादी थी
.शाहिदा के मायके वालों की तरफ से आरोप लगाया गया कि शनिवार प्रातः 8:00 बजे शाहिदा खातून को ससुराल वालों ने जहर खिला दिया. जिसके बाद उसकी हालत बहुत बिगड़ गई. आनन-फानन में स्थानीय डॉक्टर को दिखाकर तुरंत मीना अस्पताल डुमरी ले जाया गया लेकिन 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे शाहिदा की मौत हो गई.
पोस्टमार्टम के बाद शव मायके मोकामो लाया गया, जहां ग्रामीणों में इस घटना को लेकर खासी नाराज़गी देखी गई. घटना की खबर पाकर सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया. वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. सरिया थाना प्रभारी का कहना है जांच की जा रही है.