झारखण्ड : तापमान में गिरावट से बढ़ते ठंड को देखते हुए पूर्वी सिंघभूम जिला प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रखंड एवं नगर निकायों में सभी प्रमुख चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थान, रेलवे स्टेशन के आसपास में अलाव की व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरा व आश्रय गृह में ठंड से बचाव हेतु कंबल, भोजन व अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड व नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में नहीं सोएं, उन्हें आश्रय गृह में जरूर भेंजे।बुधवार रात्रि को हजारीबाग प्रशासनिक अधिकारीयों की टीम के साथ मिलकर डीसी ने सदर प्रखंड के गुरहेत, बहेरी, मोरांगी पंचायत में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरित किया। शीतलहरी के मद्देनजर लोगों से अपील है कि, ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें। साथ हीं बच्चों व वृद्धों का विशेष ख्याल रखें।बढ़ती ठंड के मद्देनजर गुमला जिला के सभी प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्रों के अलग-अलग चौक-चौराहा/पढ़ाव/अस्पताल आदि स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है।बढ़ती ठंड को देखते हुए बुधवार रात्रि को दुमका जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।मध्य रात्रि को विभिन्न चौक चौराहा,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया।



