जापान से देवघर आये 20 बाबा भक्त .जैसा की सभी को पता है बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक झारखंड के देवघर में स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर है .देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में देशभर से हजारों की संख्या में भक्त पूजा करने आते हैं.यहाँ रोज हजारो लोग पूजा अर्चना करते हैं , इस कड़ी में जापान से आए 20 भक्तों ने बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की.सनातन धर्म में पूजा के बाद आरती का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसे में जापान से आए हुए सभी 20 भक्तों ने पूजा-अर्चना करने के बाद संध्या आरती में भी भाग लिया. यहां पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है.यहां पूजा मन से करने से सारी मनोकामना पूरी होती है .




