झारखंड: अगले कुछ दिनों तक कैसा होगा मौसम ?कहीं पर लू तो कहीं बारिश की संभावना

0
jharkhand weather

झारखंड में भीषण गर्मी ने राजधानी समेत पूरे राज्य में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रांची समेत कई जिलों में हीट वेव को लेकर IMD द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।वहीं मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। कोल्हान और संथाल में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुँचने के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं IMD Jharkhand के निदेशक मौसम अभिषेक आनंद ने कहा है कि लू की स्थिति 3 मई तक बनी रहेगी। उन्होंने 11 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है। बता दें कि झारखंड में भीषण गर्मी के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। Jharkhand सरकार के इस फैसले का अभिषेक आनंद ने समर्थन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here