कोडरमा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह ने आज (1may) को नामांकन दाखिल किया। समाहरणालय जाकर जिला निर्वाची पदाधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान कल्पना सोरेन, राजकुमार यादव, सरफराज अहमद, सुदिव्य सोनू सहित कई नेता मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी से जोरदार मुकाबला होने वाला है .नामांकन दाखिला के दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा लोकसभा की जनता बदलाव चाहती है.बता दे की बगोदर से तीन बार विधायक रहे विनोद सिंह वर्तमान में भी बगोदर विधायक है। उन्हें पहली बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा रहा है .




