जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के बोधबांध निवासी 32 वर्षीय बाबूसर मरांडी का शनिवार शाम तेज हवा और बारिश के दौरान वज्रपात में निधन हो गया. मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज उनके परिवार से मिलकर ढाँढस बँधाया तथा सरकारी सहयोग और मुआवज़े की राशि जल्द से जल्द देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।




