मलेशिया के 17वीं लंगकावी प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

0

रांची: केन्द्रीय राज्य मंत्री Sanjay Seth 20 से 24 मई, 2025 तक मलेशिया के लंगकावी में आयोजित होने वाली लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी (एलआईएमए 2025) के 17वें संस्करण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सहित कई डीपीएसयू तथा अन्य निजी रक्षा कंपनियां इस प्रदर्शनी में भाग लेंगी और भारतीय रक्षा उद्योग जगत की सामर्थ्य का प्रदर्शन करेंगी।इस वर्ष, डोर्नियर विमान और एक भारतीय नौसेना जहाज सहित भारतीय रक्षा परिसंपत्तियां भी प्रदर्शनी 2025 में भाग लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here